फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही वास्तव में स्वास्थ्य की कुंजी

विज्ञापन
बिजनौर में विदुर कुटी अमृत महोत्सव में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान संगोष्ठी को संबोधित करते युवा ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्वच्छता ही वास्तव में स्वास्थ्य की कुंजी
विज्ञापन

बिजनौर। खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश में शासकों का नहीं सेवकों का राज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य जनता और देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही वास्तव में स्वास्थ्य की कुंजी है।
विदुर कुटी अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ भारत अभियान संगोष्ठी में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है जब स्वच्छ भारत अभियान को उसकी मूल मंशा के अनुरूप संचालित करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए। स्वच्छता ही वास्तव में स्वास्थ्य की कुंजी है। स्वच्छता को अंगीकार किए बिना स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण की परिकल्पना पूरी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र व राज्य सरकार देश एवं प्रदेश की महिलाओं के विकास, सम्मान, शक्तिकरण एवं उनको आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। मंत्री ने गंगा तट पर जाकर जनसामान्य के साथ प्लास्टिक सफाई अभियान में शामिल होकर दूसरों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कोरोना काल में किए गए कार्यों, शौचालय व आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण आदि के बारे में बताया गया। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम से पूर्व ब्लॉक मोहम्मद देवमल स्थित शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें