फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के बीच दबकर क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों के बीच दबकर क्लीनर की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। हाईवे किनारे मिट्टी में धंसे ट्रक को निकालते समय दो ट्रकों के बीच दबने से क्लीनर को मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 74 पर एक ट्रक ग्राम हिंदूपुर के सामने होटल के पास सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया था, जिसको जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव किशनपुर चालक तेजस पुत्र तालेबर सिंह व जनपद फतेहपुर के थाना थरीयाउ क्षेत्र के गांव फरीदपुर उसरैना परिचालक राम सिंह पुत्र बुद्धसेन दूसरे ट्रक की सहायता से निकालने लगे। परिचालक दोनों ट्रक के बीच धक्का लगवाने के लिए लकड़ी का गुटखा लगाने लगा। ट्रक के जोर लगाने पर गुटखा टूट गया और परिचालक की दोनों ट्रकों के बीच में फंस जाने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना का मुकदमा मृतक के साले विष्णु पुत्र हरिप्रसाद निवासी लेबर कॉलोनी बीएचईएल थाना रानीपुर जिला हरिद्वार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें