फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सरकारी भूमि से कब्जा हटाने पहुंची टीम से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम अमीनाबाद में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की जांच करने पहुंची राजस्व और चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम के साथ अभद्रता, झगड़ा और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता जगत सिंह पुत्र नारायण सिंह की शिकायत पर एसडीएम स्मृति मिश्रा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार विजय सिंह सहित राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ग्राम अमीनाबाद पहुंची थी। शिकायत में बताया गया था कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 1363/0.1390 तथा गाटा संख्या 1362/0.3280 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज एवं नदी के रूप में दर्ज है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है।
आरोप है कि जब टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान राजस्व टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए झगड़ा किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। लेखपाल इरशाद अहमद की तहरीर पर पुलिस ने जगवीर सिंह, मुन्ना सिंह पुत्रगण चंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र झबरे सिंह उर्फ जबर सिंह, सतेंद्र पुत्र हरपाल सिंह, हरपाल व सोमपाल सिंह पुत्रगण जगराम सिंह, सुभाष सिंह, सुंदर सिंह पुत्रगण जगदीश सिंह तथा पुनीत कुमार पुत्र सुभाष के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें