फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोकाल में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कोरोना के कारण अनाथ हुए 36 बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की मदद शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 22 और अनाथ बच्चों को जांच के बाद यह मदद दी जाएगी। इसके अलावा नौवीं से 12वीं तक की क्लास में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से लैपटॉप देने की तैयारी है। इन बच्चों के नामों पर भी मुहर लग चुकी है। लैपटॉप देने के पीछे मकसद इनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने का है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने जिले में जमकर कहर बरपाया था। जिले में ऐसे बच्चों की संख्या भी काफी हैं, जिनके सिर से कोरोना की वजह से मां या पिता का साया हट गया। प्रशासन ने 36 बच्चे ऐसे चिह्नित किए, जिनके सिर से या तो मां या फिर बाप का साया हट गया था। यह बच्चे तीन लाख वार्षिक आय के नियम के दायरे में भी आ रहे थे। इन सभी को जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। ताकि वह अपना जीवन यापन और शिक्षा अच्छे से कर सकें। इसके अलावा पांच ऐसे बच्चे भी मिले, जिनके माता-पिता दोनों की कोरोना काल में मौत हो गई। इन्हें भी चार हजार रुपये महीने की मदद दी जाएगी। 15 ऐसे बच्चे जिले में चिह्नित किए गए, जो नौवीं से 12वीं कक्षा के बीच पढ़ रहे हैं। उन्हें आर्थिक मदद के साथ-साथ लैपटॉप भी दिया जाएगा। ताकि उनकी पढ़ाई और अच्छे से हो सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 15 बच्चों को लैपटॉप दिया जाना है। आर्थिक मदद के लिए कुल 36 बच्चे चयनित किए गए हैं। वहीं 22 की जांच चल रही है। सभी को चार हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद दी जानी है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन विभाग के अनुसार यदि किसी लड़की की शादी आने वाले तीन महीनों में होनी है और उसके मां या बाप की मौत हो जाती है तो उसे शादी के लिए 1.60 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें