फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली में गांव इनायतपुर में घर के आंगन में खेलता आठ वर्षीय बच्चा दीवार के नीचेे दबकर दफन हुआ

Thu, 20 Oct 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हरेवली में गांव इनायतपुर में घर के आंगन में हंसता-खेलता हुआ आठ वर्षीय बच्चा दीवार के नीचेे दबकर दफन हो गया। इस घटना से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट  पड़ा है। गांव में भी बच्चे की मौत  की सूचना मिलते ही मातम  पसर गया। आसपास के लोगों ने बच्चे के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।  पुलिस   ने बच्चे के शव को कब्जे में ले  लिया है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।  इस मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


गांव इनायतपुर के नौशाद ने बताया कि बुधवार को उनका    आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद शेख घर के आंगन में खेल रहा था। इस  दौरान गांव का एक व्यक्ति        ट्रैक्टर-ट्राली से गांव के भीतर   की सड़कों से गन्ना लेकर जा रहा था। ट्राली से बाहर निकले गन्ने की रगड़ से उनकी दीवार ढह गई, जिससे उनका बच्चा दब गया। उसके दीवार में दबते ही घर में चीखपुकार मच गई। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों    ने बच्चे को जब तक मलबे के   नीचे से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  बच्चे की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य बार-बार यही कह रहे थे कि हमने किसी का क्या बिगाड़ा है कि यह मनहूस दिन  देखने को मिला। हादसे की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली  को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर को एक किशोर चला रहा था। पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर  कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में इस मामले  को लेकर समझौते के प्रयास          जारी है। एसओ ने कहा कि मामले के नहीं सुलझने पर पुलिस  पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें