फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवालयों का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत सचिवालयों का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

बिजनौर। जिले से प्रधान तथा पंचायत लखनऊ में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह में शामिल होने के लिए 14 दिसंबर आज रवाना हो गए हैं। समारोह में जिले के प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को बुलाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंचायत सचिवालयों का शुभारंभ करेंगे।
शासन ने गांवों के विकास को गति देने के लिए पंचायत सचिवालय माडल लागू किया है। जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। हर पंचायत में पंचायत सचिवालय बनाए गए है। पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य, बाल पोषाहार, महिला कल्याण, विकास, पंचायत आदि विभागों से जुड़े ग्राम स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीण को छोटे मोटे काम के लिए इधर-उधर भागदौड़ से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिवालय तकनीकी सेवाओं से सुसज्जित हो गए हैं। कामकाज शुरू करने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिसंबर आज ग्राम सचिवालयों का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए लखनऊ में डिफेंस एक्सपो ग्राउंड लखनऊ में कार्यक्रम है। हर पंचायत से प्रधान तथा पंचायत सहायक प्रतिभाग करने के लिए आज ब्लाकों से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। जिले के प्रधान व पंचायत सहायकों के ठहरने की व्यवस्था हरदोई में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें