इलेक्ट्रिक वाहनों पर वित्तीय सहायता बढ़ाए सरकार : मलूक नागर
बिजनौर। बिजनौर सीट से बसपा सांसद मलूक नागर ने केंद्र सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों पर वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की है।
सांसद मलूक नागर के अनुसार उन्होंने विनिर्माण (फेम) इंडिया स्कीम के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन पर मिलने वाली सब्सिडी, इसमें मिलने वाली सब्सिडी व लाभार्थियों के विवरण आदि जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में सरकार ने कहा है कि फेम इंडिया स्कीम के तहत समाज के सभी वर्गों को ई-दुपहिया, ई-तिपहिया और ई-चौपहिया वाहनों की खरीदारी पर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस स्कीम के अंतर्गत जिले में 108 इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को करीब 35 लाख रुपये का मांग प्रोत्साहन दिया गया है। सांसद का कहना है की बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों व बढ़ती हुई प्रदूषण को अंकुश लगाने के लिए देश में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जागरूक करने की जरूरत है। साथ ही हर वर्ग के अनुसार जितनी अधिक हो सके वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए ताकि ईंधन के बचत के साथ-साथ आम वाहनों के मुकाबले में काफी कम प्रदूषण होगा।