फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लखनऊ से शुभारंभ करेंगे। योजना कोरोना से अनाथ बच्चों के पालन-पोषण के लिए है। जिले में योजना में 91 बच्चे चिह्नित हैं। प्रथम चरण में 16 अनाथ बच्चों को आर्थिक सहायता व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रशासन ईदुल जुहा का अवकाश होने के बाद भी तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे करेंगे। योजना में कोरोना से अनाथ हुए बच्चे शामिल हैं। कोरोना से काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अनेक ऐसे बच्चे हैं, जिनके माता-पिता दोनों या यदि एक ही है, तो परिवार का पालन करने वाला चला गया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोरोना में ऐसे ही अनाथ हुए बच्चों के लिए है। योजना में 18 वर्ष तक बच्चों के पालन-पोषण व पढ़ाई तक की व्यवस्था है। योजना में शामिल होने के लिए परिवार की अधिकतम आयु तीन लाख वार्षिक होनी चाहिए। योजना में प्रति बच्चा प्रति माह चार हजार मिलेगा। 11 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों की 12वीं तक की शिक्षा फ्री होगी। शादी योग्य बालिकाओं को शादी के एक लाख एक हजार दिए जाएंगे।
91 अनाथ बच्चे चिह्नित, पहले चरण में 16 बच्चों को मिलेंगे 1.92 लाख
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिले में इस केटेगरी कुल 91 बच्चे अभी तक चिह्नित हुए हैं। इनमें शासन से जून में अनुमोदित 16 बच्चों को 4000 रुपए प्रति माह प्रति बच्चे के लिहाज से तीन माह जुलाई, अगस्त, व सितंबर का एक लाख 92 हजार का बजट/पैसा प्राप्त हो गया है। 20 बच्चों का अनुमोदन जुलाई में हुआ है। इन बच्चों को एक अगस्त से पैसा मिलेगा। बाकी 55 बच्चों के सत्यापन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन में सीधा प्रसारण होगा
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में होगा। कार्यक्रम में 16 बच्चों को पैसा व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। पैसा बच्चों के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें