फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजागर हुई लापरवाही : मुथूट फिनकॉर्प में गार्ड तक नहीं था तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
उजागर हुई लापरवाही : मुथूट फिनकॉर्प में गार्ड तक नहीं था तैनात
विज्ञापन

बिजनौर। मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। यही वजह रही कि बदमाश लूटपाट करने के लिए आसानी से फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में जा घुसा। घटना के दिन से यह कार्यालय बंद है। घटना के बाद से एक गार्ड यहां रख दिया गया है। जिला मुख्यालय पर यह कार्यालय कहीं पंजीकृत नहीं है, इसका ब्योरा भी अधिकारियों के पास नहीं है।
मुथूट फिनकॉर्प कंपनी में सोमवार को दिन दहाड़े एक बदमाश ने कार्यालय के अंदर घुसकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल निकालकर स्टाफ से सोना और पैसा मांगा था। गनीमत रही कि सायरन बजने पर बदमाश भाग खड़ा हुआ था। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी ये बदमाश अभी हाथ नहीं आया है। बदमाश को पहले ही मालूम था कि मुथूट फिनकॉर्प के कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। वहां गार्ड तक तैनात नहीं थेे, कार्यालय के अंदर तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बाहर कोई कैमरा नहीं लगा है। इसका बदमाश ने भरपूर फायदा उठाया और बेखौफ होकर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए कार्यालय में जा घुसा।
विज्ञापन

घटना के बाद जरूर कंपनी के कार्यालय के बाहर एक गार्ड तैनात किया गया है। इससे पहले वहां कोई गार्ड नहीं था। सब कुछ राम भरोसे चल रहा था। कंपनी का यह कार्यालय जिला मुख्यालय पर पंजीकृत नहीं है। अधिकारियों की मानें तो रिजर्व बैंक में उनका पंजीकरण होता है या जरूरत पड़ने पर मुरादाबाद में उनका पंजीकरण कराया जाता है। जिले में अन्य फाइनेंस कंपनी पर भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। वहां सब कुछ राम भरोसे है, कहीं कोई सुरक्षा गार्ड तक नहीं है।
विज्ञापन

भागते हुए बदले कपड़े, छोटे रास्तों का लिया सहारा
घटना को अंजाम देने आए बदमाश ने छोटी गली व रास्तों का सहारा लिया। इन रास्तों से ही वह भाग निकला। प्रतिष्ठान व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बदमाश की लोकेशन ढूंढने में भरपूर मदद कर रहे हैं। बदमाश मोहल्ला नई बस्ती में कहां गायब हुआ यह पता नहीं चल पा रहा है। शास्त्री चौक पर स्थित बंधन बैंक की गली के रास्ते से निकलकर बदमाश मोहल्ला नई बस्ती में गुप्ता की चक्की तक पहुंच गया था। वहां से बदमाश सीधा नीलकमल सिनेमा के रास्ते की ओर बढ़ा। वहां चौराहे तक तो बदमाश की लोकेशन मिल रही है, इसके बाद बदमाश कहां गया यह पता नहीं चल पा रहा है। भागते समय बदमाश ने अपने कपड़े भी बदले। हो सकता है कि उसने नीचे दूसरे कपड़े पहन रखे हों। बदमाश ने अपने पिस्टल भी बैग में रख लिए थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद बदमाश की मोहल्ला नई बस्ती तक लोकेशन मिली। इसके बाद उसका कोई अता पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें