फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवे में जहर देकर हत्या करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। ग्राम गांवड़ी पनियाला निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हलवे में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गावड़ी पनियाला निवासी उस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात गांव के ही अजीम और उसके भाई नसीम ने उसके भाई अबरार को गाजर के हलवे में जहर मिलाकर खिला दिया। हलवा खाने के बाद अबरार की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में अबरार को नूरपुर में निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें