खंड शिक्षा अधिकारी के लिए चयनित शिक्षिका सचिन रानी।
- फोटो : BIJNOR
शिक्षिका सचिन रानी का खंड शिक्षा अधिकारी के लिए चयन
बिजनौर। उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सचिन रानी का चयन खंड शिक्षा अधिकारी के लिए हो गया है।
ग्राम खेड़ा अजीजपुर निवासी चौधरी खेम सिंह की पुत्री सचिन रानी ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वाहेड़ी में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। शिक्षिका सचिन रानी पिछले कई वर्षों से लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उनका चयन खंड शिक्षा अधिकारी पद के लिए हुआ है। परीक्षा में 79 वीं रैंक प्राप्त हुई है। उनका चयन होने से शिक्षकों व परिजनों में खुशी की लहर है। उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता चौधरी खेम सिंह व माता कुसुम देवी को दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी जूनियर से संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी, चंद्रपाल सिंह, प्रशांत सिंह, रुकेंद्र सिंह सहित कई शिक्षकों ने सचिन रानी का चयन खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर होने पर खुशी जताई है।