फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने निलंबित प्रधानाध्यापिका के पति को भेजा आरोप पत्र, पत्र को रिसीव करने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबित प्रधानाध्यापिका के पति को भेजा आरोप पत्र, लेने से इंकार
विज्ञापन

धामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी योगेशपाल सिंह के साथ हाफिजाबाद बिहारीपुर द्वितीय की निलंबित हैडमास्टर अंजलि वर्मा के पति एसके वर्मा द्वारा फोन पर की गई अभद्रता करने व मारने की धमकी देने के आरोप के मामले की जांच स्योहारा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार को सौंपी है। उन्होंने आरोप पत्र भेजा, जिसे लेने से इंकार कर दिया। अब रजिस्टर्ड डाक द्वारा आरोप पत्र को भेजा गया है।
स्योहारा ब्लाक के बीईओ दिनेश कुमार ने बताया कि डीएम द्वारा उन्हें इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है। धामपुर के बीईओ के साथ प्रधानाध्यापिका के पति एसके वर्मा द्वारा अभद्रता करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। दिनेश कुमार के अनुसार शिक्षिका की भी शिकायत थी कि वह कभी समय से स्कूल में नहीं जाती और न ही समय तक स्कूल को खोलती है। बीएसए जयकरन सिंह यादव और डीपीआरओ सतीश कुमार ने अधिकारियों व गांव के प्रधान के साथ स्कूल का निरीक्षण किया था। जिसमें स्कूल बंद मिला था। जिस पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर कर इस प्रकरण की जांच उन्हें सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है। एक सितंबर को निलंबित शिक्षिका के पति एसके वर्मा को जवाब देने के लिए आरोप पत्र भेजा गया था। जिसे एसके वर्मा ने लेने से इंकार कर दिया। अब डाक द्वारा रजिस्टर्ड प्रक्रिया के तहत भेजा जा रहा है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में शिक्षिका के पति एसके वर्मा ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें