भागूवाला में कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त।(संवाद)
- फोटो : kishatwad
नजीबाबाद। बम भोले, जय भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ मेले में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ा।
हरिद्वार से जल उठाने के बाद मोटा महादेव मंदिर शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव पड़ता है। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि कांवड़ मेले में इस वर्ष कांवड़ियों की संख्या पिछले वर्ष से कम है। उधर, सामाजिक समरसता मंच ने मालन नदी के निकट कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर आयोजित किया। शिविर में जिला संयोजक द्रवित, सह प्रांत आयाम प्रमुख जगदीश जोशी, जिला महिला आयाम प्रमुख शगुन, खंड प्रचारक ऋतिक, नगर संयोजक मनोज, जिला सेवा प्रमुख विपिन ने कांवड़ियों की सेवा की।
गुनियापुर में भारतीय किसान यूनियन और रितिका पब्लिक स्कूल की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारा कराया गया। किसान नेता गजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मुनेंद्र कुमार सहित सतेंद्र सिंह, भोलू, अंकित दोहन, दीपक, रचित, प्रिंस, रिषभ ने शिवभक्तों को भोजन कराया।
भागूवाला में कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त।(संवाद)- फोटो : kishatwad