फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हुनर सीखकर आत्म निर्भर बनेंगे ग्रामीण अंचल के बेरोजगार

Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ग्रामीण अंचल में बेरोजगार युवक, युवतियों को तकनीकी एवं अन्य कोर्स का छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर बेरोजगार युवक, युवतियां, महिलाएं अपना कारोबार कर आत्मनिर्भर बनेंगे। नए पांच कोर्सों का बेरोजगारों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में काफी युवक, युवतियां व पुरुष, महिलाएं किन्हीं कारण आगे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस कारण वह खेती या अन्य कार्य कर रही जीवन यापन करते हैं। अब ऐसे व्यक्ति कम शिक्षा प्राप्त करने की वजह से बेरोजगार नहीं रहेंगे। शासन के निर्देश पर राजकीय पॉलीटेक्नि बिजनौर में नए पांच कोर्स शुरू किए जाएंगे। राजकीय पॉलीटेक्निक के सूरज धीमान ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए हाउस वायरिंग, मोटर वाइडिंग, प्लांबिंग, सेनेटरी वर्क, ब्यूटिशियन और हेयर ड्रेसिंग, कटिंग व टेलरिंग कोर्स शामिल है। राजकीय पॉलीटेक्निक बिजनौर के प्रधानाचार्य आरिफ महमूद ने बताया कि 5 कोर्स के प्रशिक्षण शुरू करने के लिए पांच प्रशिक्षकों के चयन प्रक्रिया चल रही है, प्रशिक्षकों का 27 फरवरी को सुबह दस बजे साक्षात्कार होगा। यह बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार स्थापित करने अच्छा अवसर है।
-एक कोर्स में 30 अभ्यर्थी लेंगे प्रशिक्षण
पॉलीटेक्निक में चलने वाले पांच नए कोर्स शुरू हुए। हर एक कोर्स का छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 30-30 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यानी पांच कोर्सों में करीब 150 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


-इन कोर्स का दिया जाएगा प्रशिक्षण
राजकीय पॉलिटेक्निक में नए पांच कोर्स हाउस वायरिंग, मोटर वाइडिंग, प्लांबिंग, सेनेटरी वर्क, ब्यूटिशियन और हेयर ड्रेसिंग, कटिंग व टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें