आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि नगीना की जनता ने उन्हें जिताकर देश की संसद भेजा तो नगीना की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वे सांसद बने तो नगीना का विकास महानगरों की तर्ज पर कराएंगे।
नगीना के विभिन्न मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान व नुक्कड़ सभाओं में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना सीट से पार्टी प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी नगीना विकास से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हर पार्टी के विधायक व सांसद बना कर कई बार देख लिए लेकिन किसी ने भी आज तक नगीना की तरफ मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में उन्हें सांसद बनाया तो नगीना लोकसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति सांसद कहलाएगा।