वहीं, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास गांव के लोग धुएं को देखकर मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस, क्षेत्राधिकारी भारत सोनकर, थानाध्यक्ष अन्नू कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप ले रखा था। पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के घरों का सामान व गैस सिलिंडर अलग करा दिए।
उधर, पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया था। फैक्टरी की मशीनें जल गईं थीं।