फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विवि में चुनौती मूल्यांकन व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विवि में चुनौती मूल्यांकन व्यवस्था लागू
विज्ञापन

बिजनौर। डिग्री कॉलेजों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र परीक्षा में जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को देख सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने इसी शिक्षा सत्र से चुनौती मूल्यांकन व्यवस्था लागू कर दी है।
छात्रों की परीक्षा की कापी ठीक से नहीं जांचें जाने की शिकायत रहती है। कापी के पुनर्मूल्यांकन से भी छात्र संतुष्ट नहीं होते थे। परंतु अब विश्वविद्यालय ने छात्रों को कापी के मूल्यांकन से संतुष्ट करने के लिए नई पहल की है। विश्वविद्यालय ने चुनौती मूल्यांकन प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की मुख्य/ व्यावसायिक वार्षिकी एवं सेमेस्टर परीक्षा 2021 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्रों हेतु चुनौती मूल्यांकन प्रथम चरण की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हैं। प्रथम चरण के सभी पाठ्यक्रम के परीक्षार्थी को आवेदन शुल्क 300 रुपये प्रति प्रश्न पत्र ऑनलाइन जमा करना है।
विज्ञापन

ये है प्रक्रिया
डॉ. अमित सिंह ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध होने की तिथि 15 नवंबर है। ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। परीक्षार्थी संबंधित कॉलेजों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये मिलेगी सुविधा
1- बताया कि आवेदन के उपरांत परीक्षार्थी को मूल्यांकित मूल उत्तर पुस्तिका की संचालित प्रति अर्थात स्कैन कॉपी अवलोकन हेतु ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती है।
विज्ञापन

2- परीक्षार्थी द्वारा मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करने के उपरांत और मूल्यांकन से असंतुष्ट होने पर चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें