फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को है। जिले में परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरों में दस केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सीटीईटी परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर डीडीपीएस, एमडी इंटरनेशनल स्कूल, एएन इंटरनेशनल स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, बिजनौर पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी बिजनौर, माडर्न एरा बिजनौर, आरपीएस चंदक, एसएन मेमोरियल एकेडमी किरतपुर तथा माडर्न एरा मंडावर केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में हैं। पहली पाली में 4560 तथा दूसरी पाली में 4021 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक है जबकि दूसरी परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

बताया कि परीक्षा को देखते हुए जिले में निषेधाज्ञा लगी है। अभ्यर्थियों को दिए गए निर्देशों का पालन करना है। परीक्षा के दौरान केंद्र के नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी मेडिकल सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें