फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडली मांडू में 34 लोग मुचलका पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पाडली मांडू में 34 लोग मुचलका पाबंद
विज्ञापन

नींदडू़। दो वर्गों के लोगों के बच्चों को साथ खेलते देखकर लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक पक्ष के लोगों ने कब्रिस्तान में क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी तो दूसरे पक्ष ने उनके खेतों से पत्ती उठाने पर टकराव बढ़ाने की कोशिश की। मामले में प्रशासन ने दोनों पक्षों के 34 लोगों के खिलाफ पांच पांच लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया है।
पाडली मांडू में वर्ग विशेष के युवक पिछले कुछ दिनों से गांव के बाहर स्थित चहारदीवारी के कब्रिस्तान में क्रिकेट खेल रहे थे। दूसरे संप्रदाय के युवा भी उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे। दोनों वर्गों के युवाओं का एक साथ खेलना कुछ लोगों को रास नहीं आया तथा आपस में लड़ाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने सौहार्द व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एकजुट होकर मस्जिद, मंदिर और धर्मशाला के लाउड स्पीकरों से कब्रिस्तान में क्रिकेट नहीं खेलने का एलान कर दिया। इसके बावजूद कुछ युवक कब्रिस्तान में क्रिकेट खेलने पहुंच गए।
विज्ञापन

27 जनवरी को मामूली कहासुनी के चलते ग्रामीणों ने अपने बच्चों के कब्रिस्तान में क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगा दी। देर सांय किसी अराजक तत्व द्वारा पूजा स्थल से वर्ग विशेष के लोगों को घास पत्ती के लिए खेतों में नहीं जाने की चेतावनी देते हुए सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाल अरुण कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश तिवारी तथा चौकी इंचार्ज आशीष तोमर गांव पहुंचे, लोगों से जानकारी प्राप्त की।
शनिवार को कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि अधिकारियों ने पाडली मांडू प्रकरण को गंभीरता से लिया तथा शांति समिति की बैठक में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने की चेतावनी दी। पुलिस फोर्स ने गांव में फ्लैग मार्च भी किया। पुलिस द्वारा गांव की शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दोनों वर्गों के 34 लोगों के विरुद्ध पांच-पांच लाख रुपये मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आशीष तोमर ने बताया कि बाबू, दिनेश, नवनीत, बाला, अक्षय, हरजीत, विशाल, होशियार, मुकेश, राजपाल, रोहिताश, आसिफ, आशिक, शमशेर, कादिर, तनवीर, नवाज, नियाज, शहजाद, राशिद, आलम, असद, फरमान, शरीफ, इकबाल, यूनुस व शफीक आदि को मुचलका पाबंद किया गया है। गांव में पूर्णतया शांति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें