फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में नए साल के स्वागत में जश्न

विज्ञापन
धामपुर शुगर मिल में नए साल पर उपाध्यक्ष की धर्मपत्नी आसमां खान को गुलदस्ता देकर स्वागत करती महिल? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
चीनी मिल में नए साल के स्वागत में जश्न
विज्ञापन

धामपुर। नए साल पर शिक्षण संस्थाओं और होटलों, रेस्टोरेंटों पर कहीं पर भी जश्न का माहौल नजर नहीं आया। नगर के पार्क सूने रहे। रेलवे स्टेशन पर भी कोई नहीं नजर आया। शेरकोट के खो बैराज पर भी भीड़ नहीं दिखाई दी। बैराज के ही कर्मचारी अपनी ड्यूटी करते नजर आए।
हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल और प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री विश्व पाल सिंह ने शिक्षकों के साथ क्षेत्र के विधायक अशोक राणा से उनके पैतृक गांव ठाटजट में जाकर मिले और गुलदस्ता भेंट कर नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं अर्पित की। धामपुर शुगर मिल में जमकर जश्न मनाया गया। मिल के अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ दो बजे तक नए साल का स्वागत कर साल 2020 को विदाई दी। मिल के उपाध्यक्ष एमआर खान की धर्मपत्नी आसमां खान को गुलदस्ता भेंट कर नए साल की खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुष्पा गुप्ता, पुलकित शर्मा, उषा गुप्ता, आयुषि गुप्ता, स्नेहलता मिश्रा, मधु चौहान, विमलेश चौहान, शुभम मिश्रा, कविता रानी, पीहू रानी, मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, कुलदीप शर्मा, मनोज चौहान रहे।
विज्ञापन

पुलिस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी ने थाने के सभी दारोगाओं को नए साल की डायरी और पेन का वितरण कर नव वर्ष का स्वागत किया। कोतवाल ने मौके पर शुभकामनाएं अर्पित कीं। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नए साल के पहले दिन कार्यालय में बैठकर और अधिक कार्य किया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने ने क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं अर्पित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें