स्काउट गाइड के जनक श्रीराम वाजपेई की जयंती मनाई
बिजनौर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद संस्था बिजनौर द्वारा जिला कार्यालय पर भारत के स्काउट जनक पंडित श्रीराम वाजपेई की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला आयुक्त ओमपाल सिंह ने कहा श्रीराम वाजपेई द्वारा भारत में स्काउट गाइड की स्थापना कर भारत की युवा पीढ़ी में देशभक्ति, शिष्टाचार, अनुशासन आदि सद्भाव जागृत किए। साथ ही संगठन के माध्यम से अनुशासित रहकर राष्ट्रसेवा की शिक्षा दी। जिला आयुक्त गाइड निर्मला शर्मा ने कहा कि उन्होंने भारत स्काउट गाइड की स्थापना कर युवा पीढ़ी में निस्वार्थ राष्ट्रसेवा की नींव रखी जो हमेशा स्मरणीय रहेगा। लीडर ट्रेनर एवं पूर्व जिला सचिव सत्यपाल सिंह मलिक ने स्काउट जनक वाजपेई के जीवन से मानवीय सेवा एवं राष्ट्र समर्पण की भावना का अनुसरण करने का आह्वान किया।
जिला सचिव कैलाश चंद्र ने कहा कि श्रीराम वाजपेई के सभी स्काउट गाइड को आदर्शों को चलते हुए सभी स्काउट गाइड को संगठन के प्रति सजग वफादार, विनम्र, सहनशील, साहसी आदि सद्गुणों की शिक्षा लेकर संगठन को मजबूत करना चाहिए। डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर गंदगी भगाओ अभियान को प्रत्येक स्काउट एवं गाइड को सफल बनाना है। कार्यक्रम में सुनील कुमार, ब्रजवीर उदयराज, पुष्पा चौहान आदि उपस्थित रहे।