फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुआें ने कान्हा जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें मक्खन, मिश्री, मेवे आदि का भोग लगाकर व्रत रखे। रात में श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भगवान को भोग लगाकर उपवास खोला। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुआें का आना जाना लगा रहा। कई स्थानों पर छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया था। इससे पूर्व मंदिरों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां बनाई गई एवं भजन कीर्तन कर उनका गुणगान किया गया।
जिला मुख्यालय पर स्थित बाबा लंगोटिया मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बाबा हरिहर मंदिर, महाशक्ति कालिका मंदिर, मन्नूपुर कालोनी के शिव मंदिर आदि में रामडोल बनाया गया। अफजलगढ़/रेहड़ में नगर स्थित शिव मंदिर, छोटा शिव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, कासमपुरगढ़ी के मेन बाजार स्थित शिव मंदिर, कोटबाग के कालिका मंदिर, अचाराजान के हनुमान मंदिर, चिंतावाला स्थित महादेव मंदिर के साथ ही रेहड़ में बस स्टैंड के पास स्थित सिद्धबली मंदिर, पीपलवाले शिव मंदिर, प्राचीन माता मंदिर, धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, कादराबाद भूतपुरी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुआें की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

झालू में छत्रीवाला कुआं स्थित शिव मंदिर, रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर, पुरानी घास मंडी स्थित मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। इन मंदिरों को विभिन्न प्रकार की झालरों से सजाया गया।
हल्दौर नगर एवं देहात क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गया। अधिकांश लोगों ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अपने घरों में ही कान्हा जी को भोग लगाया। गांव पैजनियां के प्राचीन बड़े शिव मंदिर में पीपल वृक्ष के नीचे रामडोल में पालकी में कृष्ण भगवान की प्रतिमा को सजाया गया। मंदिर के पुजारी संतोषदास ब्रह्मचारी मथुरा वृंदावन वालों ने कृष्ण भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा, नांगलजट, खासपुरा, बिसाठ, वाजिदपुर, नवादा तुल्ला, लाडनपुर, मुकरंदपुर, पावटी, कड़ापुर, महमदाबाद आदि गांवों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही।
विज्ञापन

मंदिरों से निकाली गईं राधा-कृष्ण की झांकियां
नगीना। नगर के खोखरनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, विधि विधान व हवन के उपरांत सोमवार को लड्डू गोपाल भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की गई । भाजपा नेता अजित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में पिछले चार दिनों से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापना से पूर्व पूजा अर्चना चल रही थी। इसका सोमवार को विधि विधान के साथ समापन हो गया। प्राण प्रतिष्ठा व पूजन कार्यक्रम पंडित पवन कुमार शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। नींदडू़ क्षेत्र के गांव सरकथल माधो और मनकुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर परंपरानुसार शिव मंदिरों से झांकियां निकाली गईं। युवा श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण, शिव जी की झांकियों का प्रदर्शन करते हुए परंपरानुसार जुलूस निकाला गया। झांकियों का जुलूस शिव मंदिर से आरंभ हुआ तथा गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ धामपुर-नूरपुर मार्ग पर स्थित जनता आश्रम मंदिर तक पहुंचा तथा वहां से शिव मंदिर पर लौटकर समाप्त हो गया। उधर, गांव मनकुआ में कृष्ण जी की झांकी सजाई गई। ब्लॉक प्रमुख के पति नीरज प्रताप सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें