फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
धामपुर में छह दिसंबर को शौर्य दिवस के मौके पर नगर में हलवे के प्रसाद का वितरण करते श्री गणेश चौथ सम - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। श्री गणेश चौथ समिति के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। ठेले पर रखकर नगर में प्रसाद का वितरण किया। भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

समिति के संयोजक विजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता समिति कार्यालय पर एकत्र हुए। विजय जैन ने कहा कि छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त करते हुए 34 कारसेवक शहीद हो गए थे। सभा का आयोजन कर शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी। मंदिर गौरी शंकर खारी कुआं पर भोग लगाने के बाद कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक, फल चौक, बड़ी मंडी, बांस मंडी, स्टेशन रोड होते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर प्रसाद वितरित किया। विजय जैन ने कहा कि कारसेवकों को दी गई श्रद्धांजलि तभी पूरी होगी जब अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मौके पर संयम जैन , हेमेंद्र चौहान , यश शर्मा , दीपक पंडित ,कैलाश कुमार , सोहित सैनी, रवि सैनी, संजीव कुमार वर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें