फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को निरीक्षण में कोतवाली देहात ब्लाक के शौचालय टूटे फूटे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ को निरीक्षण में टूटे फूटे मिले शौचालय
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केपी सिंह ने सोमवार को कोतवाली विकास खंड क्षेत्र में निरीक्षण किया, जिसमें शौचालय टूटे फूटे मिले। नगीना में आईटीआई के निर्माण की गति धीमी मिली है। सीडीओ ने कांवड यात्रा को देखते हुए शौचालय का जीर्णोद्धार प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान टूटे फूटे शौचालय देखकर कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता है। कोतवाली देहात से होकर जिले समेत गैर जिलों के कांवडिए बड़ी संख्या में गुजरते हैं। कावड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया होनी हैं। सीडीओ ने बीडीओ को हिदायत दी है कि शौचालयों का जीर्णोद्धार तुरंत कराया जाए। ब्लाक की साफ सफाई रखने तथा पेयजल के लिए लगे हैंडपंपों ठीक रखने को कहा है। उधर, सीडीओ ने नगीना में निर्माणाधीन आईटीआई के भवन का भी निरीक्षण किया है। 691.52 लाख की लागत से आईटीआई बन रहा है। इसमें से 450 लाख रुपये मिल चुके हैं। भवन तीन मंजिल बनना है। वर्कशॉप एवं अधिकारियों के आवास बनने हैं। भवन का निर्माण पांच सितंबर 2016 में शुरू हुआ था। निर्माण 30 जून 2020 तक पूरा होना है। सीडीओ ने जांच में पाया है कि भवन निर्माण की प्रगति धीमी है। वर्कशॉप निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ा है। सीडीओ ने डीआरडीए के असिस्टेंट इंजीनियर को कोतवाली गांव की सीसी रोड निर्माण क्वालिटी की जांच करने को कहा है। निरीक्षण में बूढ़ावाला गांव के प्राथमिक तथा जूनियर हाईस्कूल में सब कुछ सही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें