फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांवड़ यात्रा के काम में कोताही बर्दाश्त नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कांवड़ यात्रा के काम में कोताही बर्दाश्त नहीं’
विज्ञापन

नगीना। महाशिवरात्रि के मद्देनजर नगर की सफाई, विद्युत व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर पालिका परिषद नगीना के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने पालिका कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है। कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा काम में कोई भी कोताही बरती गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पालिका के सभागार में ईओ इंद्रपाल सिंह ने कर्मचारियों की बैठक ली। ईओ ने सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, विद्युत व निर्माण लिपिक मदन पाल को विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने व शिव भक्तों के चलने वाले मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को देखने वाले लिपिक इक्तेदार जैदी को महाशिवरात्रि के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व नगर में विभिन्न स्थानों व मंदिरों पर भंडारे आदि की व्यवस्था होती है तथा कई दिन पूर्व शिवभक्तों का आना शुरू हो जाता है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि नगर के सभी प्रमुख मंदिरों खासकर बड़ा मंदिर, बढ़ापुर रोड स्थित ब्राह्मणी वाले तालाब स्थित मंदिर तथा रामलीला बाग स्थित मां देवी के मंदिर के आसपास सफाई, विद्युत व पेयजल व्यवस्था में यदि कोई भी कोताही बरती गई तो कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले रास्तों को भी तत्काल गड्ढा मुक्त कराने के कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें