बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन विभाग में तैनात अनुसेवक (चतुर्थ श्रेणी कर्मी) पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ ने शिकंजा कस दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का हवाला दिया गया है। दस साल के अंतराल की जांच में व्यय आय से 88 फीसदी अधिक मिलने का दावा रिपोर्ट में किया गया है।
मोहल्ला जाटान के रहने वाले भगीरथ सिंह खाद्य सुरक्षा एवं औषद्यि प्रशासन विभाग में अनुसेवक के पद पर तैनात हैं। भगीरथ सिंह पहले से ही चर्चाओं में घिरे रहे हैं। अब भगीरथ सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल की निरीक्षक अंजू भदौरिया की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।