फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहर किनारे मिले सात गोवंश के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गांव लाम्बाखेड़ा में नहर की पटरी के पास सात गोवंश के शव पड़े मिलने से लोगों में रोष फैल गया। गोवंश की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी, सीओ धामपुर सहित पशु विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर गोशाला भी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लाम्बाखेड़ा में रविवार शाम करीब चार बजे कासमाबाद रोड स्थित नहर की पटरी के दोनों ओर छह गाय मृत अवस्था में पड़ी मिलीं, जबकि सातवीं गाय के केवल अवशेष ही शेष थे। बदबू और गंदगी के बीच पड़े शवों को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व प्रधान डॉ. शैलेंद्र कुमार को दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गायों की मौत किसी कारण से हुई थी तो नियमों के अनुसार उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए था, लेकिन लापरवाही बरतते हुए शवों को खुले में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर गोवंश के शव मिले हैं, वहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर गोशाला भी स्थित है, जिसमें सौ से अधिक गाय रहती हैं। इसके बावजूद इस तरह शवों को खुले में छोड़ देना न केवल अमानवीय है बल्कि इससे गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ धामपुर अभय कुमार पाण्डेय व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। सूचना मिलने पर पशु विभाग की टीम ने पहुंच कर मृत शवों के पोस्टमार्टम में लग गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने गोशाला की गाय होने से इनकार किया है। इस एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी शवों को हटाकर विधिवत दफनाया जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें