फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवक से 23 रियाल मिले

Tue, 24 Jan 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरएसएम कॉलेज के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिजनौर की ओर से आती हुई एक कार को रोक  कर चेकिंग की। कार में करीब छह युवक सवार थे। पुलिस ने कार सवारों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कोतवाली में कार सवार सभी युवकों की सघन तलाशी ली। इनमें से केवल एक युवक पर 23 रियाल सऊदी अरब की करेंसी और दो पांच सौ के पुराने नोट बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अपना नाम अफजलगढ़ के नेजो सराय निवासी मोहम्मद आसिफ बताया। वह आठ माह पहले नौकरी करने के लिए सऊदी अरब गया था। उसे तीन माह बाद फिर से सऊदी अरब जाना है। विदेश वापस होने के लिए उसे फिर से रियाल की जरूरत पड़ेगी। उसने बताया कि पांच सौ के पुराने नोट देश से विदेश लौटने के दौरान के हैं। चेकिंग में कोई फाल्ट न मिलने पर मोहम्मद आसिफ को मजिस्ट्रेट ने छोड़ दिया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार दिल्ली एयरपोर्ट से किराये पर ली गई थी। कार में परिवार के सदस्य ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें