फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबहे में गिरी कार, छह लोग घायल
विज्ञापन

कोतवाली देहात। कोतवाली - बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर कार रजबहे में गिर गई। कार में सवार दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक है, जिसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी फिरोज अहमद शनिवार शाम कार से नगीना स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। कार में उसके साथ शमा (20) पुत्री मोहम्मद अहमद, महविश (30) पत्नी इश्तयाक अहमद के अलावा दो बच्चे भी सवार थे। कोतवाली - बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रफ्तार तेज होने के कारण ब्रेकर पर कार उछलने से अनियंत्रित हो गई। रजबहे की साइड पटरी पर चढ़ने के बाद कार रजबहे में जा गिरी। कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग उसमें फंस गए। शोर शराबा होने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कार में से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल फिरोज को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया है। परिजन उसको लेकर मेरठ रवाना हो गए। गनीमत रही कि रजबहा पूरी तरह सूखा हुआ नहीं था, उसमें करीब घुटने तक पानी था। यदि रजबहा सूखा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें