फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से हुई तीन मौतों से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे से हुई तीन मौतों से गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

नूरपुर। शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर के तीन व्यक्तियों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव से एक साथ तीन अर्थियां निकलीं तो सभी की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी शीशराम सिंह (60), खेमचंद (35) और राजेंद्र सिंह (50) एक ही बाइक से रिश्तेदारी में हुए एक शादी समारोह में शामिल होकर घर आ रहे थे। मुरादाबाद हाईवे पर गांव अस्करीपुर के पास किसी भारी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ हुई तीन मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। शाम को गांव से तीन अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामवासियों के मुताबिक खेमंचद और शीशराम मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरता था। शीशराम के तीन बच्चों की शादी हो चुकी है, जबकि खेमचंद के बच्चे अभी छोटे हैं। उधर, राजेंद्र सिंह किसान थे। उनके एक पुत्र की शादी हो चुकी है। राजेंद्र का दोनों परिवार के साथ उठना बैठना था और वह उनकी रिश्तेदारी में हुई शादी में शामिल होने गए थे। मामले में राजेंद्र सिंह के भतीजे अनोद कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें