फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा बाईपास का मामला

Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में जलालाबाद बाईपास मार्ग खस्ताहाल होने और पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य में गड़बड़ी होने का मामला शासन तक पहुंच चुका है। उप मुख्यमंत्री ने प्रमुख अभियंता लोनिवि को मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शेखपुरगढ़ू निवासी विष्णुचंद गुप्ता ने शासन को पत्र भेजकर मुरादाबाद-हरिद्वार और बिजनौर-कोटद्वार मार्ग को जोड़ने वाला पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग गड्ढों में तब्दील होने, पूर्व में बनाए गए  मार्ग पर मानकों की अनदेखी कर लाखों की गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की थी। पत्र में नजीबाबाद तहसील के अन्य संपर्क मार्गों के निर्माण में भी लोनिवि द्वारा उदासीनता बरतने, लोनिवि अधिकारियों की लापरवाही से ठेकेदारों द्वारा मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत की गई थी।

उधर, आरटीआई कार्यकर्ता पुनीत अग्रवाल, विपिन कुमार, विजय शंकर पांडेय, नवाब अली ने भी जलालाबाद बाईपास मार्ग और गन्ना सोसाइटी नगीना मार्ग बेहद खस्ताहाल होने के संबंध में शासन को शिकायत की थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विष्णुचंद गुप्ता द्वारा भेजी गई जलालाबाद बाईपास मार्ग खस्ताहाल होने, खतरनाक ढंग से वाहनों का आवागमन होने और मार्ग निर्माण में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लिया  है। उप मुख्यमंत्री ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें