फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोया नदी पर पुलिया से नदी में गिरी बैलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोया नदी पर पुलिया से नदी में गिरी बैलगाड़ी
विज्ञापन

छाछरी मोड़ (बिजनौर)। गंगा खादर के तटीय गांव ढोलनपुर की महिला जंगल से पशुओं का चारा लेने जा रही थी। गांव फैजीपुर खादर के जंगल में सोया नदी पर बने पुल पर बह रहे पानी के चलते बुग्गी नीचे नदी में गिर गई। हादसे में बैल की मौत हो गई। वहीं बुग्गी पर सवार महिला व बच्चे को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

गंगा खादर के गांव ढोलनपुर का परशुराम कोटद्वार में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार सुबह नौ बजे उसकी पत्नी सर्वेश अपने बच्चों के साथ जंगल से अपनी गाड़ी से ही पशुओं का चारा लेने जा रही थी। सोया नदी के पुल पर लगभग डेढ़ फीट पानी ऊपर चल रहा था, जिसके कारण सर्वेश को रास्ते का सही अंदाज न होने पर बैलगाड़ी पुल के नीचे गिर गई। गाड़ी पर बैठे बच्चे और बैल, गाड़ी के नीचे दब गए। सर्वेश के शोर मचाने पर पीछे से आ रही कई गाड़ियों के किसान सोनू पुत्र भगीरथ ढोलनपुर, कपिल पुत्र बृजेश सलेमपुर और राजू आदि अपनी अपनी गाड़ियों से उतर कर आए और सर्वेश के गाड़ी के नीचे दबे हुए बच्चे लवजीत 8 वर्ष लव कुश 11 वर्ष और अंजलि 14 वर्ष को गाड़ी के नीचे से निकाला। बच्चों को पानी से निकालते समय कपिल पुत्र बृजेश गांव सलेमपुर का घायल भी हो गया। एक बैल सुरक्षित तरीके से नदी से बाहर निकाल लिया। दूसरा बैल मृत पाया जाने से राह चलते लोगों की मदद से गाड़ी सहित बाहर निकाला गया। इस तरह की घटनाएं न घटित हो सके और शीघ्र ही क्षेत्रीय ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल इस बाबत जिलाधिकारी महोदय से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें