बिजनौर के नगीना में एक छुट्टा सांड ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। इस दौरान किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने वृद्ध के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मक्खूवाला निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान लल्लू सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेत में कई आवारा छुट्टा सांड को फसल खराब करते देखा तो वह सांड को भगाने में लग गया। इसी दौरान एक गुस्साए सांड ने बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला कर उसे जमीन पर कई बार पटककर मारा। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई।