फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने पहले प्रेमी-युगल को एक-दूसरे से पिटवाया, फिर प्रेमिका से प्रेमी के हाथ में बंधवाई राखी

Thu, 11 Mar 2021 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • नजीबाबाद के एक गांव में प्रेमी-युगल के पकड़े जाने पर हुई पंचायत 
  • पंचायत ने पहले प्रेमी-युगल को एक-दूसरे से पिटवाया, फिर प्रेमिका से प्रेमी के हाथ में बंधवाई राखी
विज्ञापन
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद में उत्तराखंड की पुलिस ने एक प्रेमी-युगल को पकड़ लिया। इसके बाद तहसील के एक गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने युवक-युवती को एक-दूसरे को पांच-पांच चप्पलें मारने का हुक्म सुनाया। इसके बाद दोनों को भाई-बहन के रूप में स्वीकार करने के लिए विवश करने के बाद युवती से युवक की कलाई पर जबरन राखी भी बंधवाई। 

विज्ञापन


नजीबाबाद के एक गांव में एक ही बिरादरी के युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए। उत्तराखंड में उस समय प्रेमी-युगल उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। उत्तराखंड पुलिस की सूचना पर परिजन दोनों को घर ले आए। दो परिवारों का मामला गांव की पंचायत में पहुंच गया। गांव में एक धर्मशाला में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने युवक-युवती को पहले तो एक-दूसरे को पांच-पांच चप्पलें मारने का आदेश सुनाया। 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के लिए चंदा देने वाले मुस्लिम नेता को धमकी, परिवार की जान को बताया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिटाई के बाद दोनों को एक-दूसरे को भाई-बहन कहने पर विवश किया। इतना ही नहीं उन्होंने युवती से युवक की कलाई पर राखी भी बंधवा दी और युवक को एक महीने तक गांव से बाहर रहने का भी हुक्म सुना डाला। उधर, पुलिस ने पंचायत होने से अनभिज्ञता व्यक्त की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें