धामपुर में मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : DHAMPUR
शिवमंदिरों में हुआ जलाभिषेक, गूंजे जयकारे
धामपुर। महाशिवरात्रि का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया था। इससे पहले धामपुर नगर में कांवड़ियों ने भगवान शिव की बैंडबाजे के साथ भव्य बारात निकाली। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
हाईवे 74 स्थित सैनी की धर्मशाला से बारात की शुरूआत हुई। जिसमें भगवान आशुतोष की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर में नूरपुर मार्ग स्थित ज्वाला देवी मंदिर, शुगर मिल शिव मंदिर, गन्ना समिति शिव मंदिर, कालिया वाला मंदिर, लोहिया मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, मोहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर घर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। वहीं, शेरकोट, हरेवली में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र में शाम तक डाक कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा।