फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जूनियर टी-20 सीरीज में एक-एक से बराबर हैं दोनों टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रविवार दोपहर में वर्धमान कॉलेज में वर्धमान ए और बी के बीच अंडर-14 जूनियर टी-20 सीरीज एक-एक से बराबर है। सीरीज का बुधवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन


सीरीज के पहले मैच में वर्धमान-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर निर्धारित 17.5 ओवर में 95 रन बनाए। कार्तिकेय भारद्वाज, अनस सिद्दीकी ने 19-19, प्रीतराज मौर्य ने 15 रन बनाए। मोहम्मद अनस, लविश कुमार ने तीन-तीन, मौर्य चौधरी ने दो, वैभव कुमार, स्पर्श त्यागी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में वर्धमान बी टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। लविश ने 42, रुद्र यादव ने 14, आर्यजीत ने सात रन बनाए। अनामिका सिंह ने तीन, सेजविक चौधरी ने दो विकेट झटके। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच लविश कुमार रहे।
सीरीज के दूसरे मैच में वर्धमान-बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 15 ओवर में 94 रन बनाए। जिसमें रुद्र यादव ने 22, वैभव सिंह ने 18, स्पर्श त्यागी ने 14, मौर्य ने 12 रन बनाए। टीम ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए शौर्य राजपूत, कुंज चांदना ने दो-दो, कार्तिकेय ने एक विकेट लिया। जवाब में वर्धमान ए ने 14 ओवर में सात विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया, जिसमें शौर्य राजपूत ने 26, कार्तिकेय ने 15, अनस सिद्दीकी ने 12, अनामिका ने पांच रन बनाए। मोहम्मद अनस, स्पर्श त्यागी, और उजैर अली ने दो-दो विकेट झटके। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच शौर्य राजपूत रहे। एकेडमी सचिव डॉ. जयदीप शर्मा ने बताया सीरीज का फाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद मोहसिन, अमित श्रीवास्तव, राजू सिंह, साजिद अली, अजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें