फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस द्वारा अभद्रता करने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, तहसील कार्यालयों में की तालाबंदी

Tue, 07 May 2024 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पुलिस द्वारा किसानों के साथ अभद्रता करने के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
किसानों ने की तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर पुलिस द्वारा किसानों के साथ अभद्रता करने के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सीओ कार्यालय के बाहर धरना दे रहे किसानों ने आंदोलन को तेज करते हुए तहसील के सभी कार्यालयों  पर दोपहर को तालाबंदी की।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के किसानों अवनीश कुमार, कुलदीप सिंह ,वरिंदर सिंह बांठ, नरदेव सिंह ,वीरेश राणा, सोनू चौधरी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी किसानों ने सीओ कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के बाहर धरना दे रहे किसानों ने गांव बिजौरी में जमीन पैमाइश के दौरान अभद्रता करने वाले थाना प्रभारी का एसडीएम और सीओ द्वारा पक्ष लेने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रशासन पर घटना के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज किया।धरना दे रहे किसानों ने तहसील परिसर में स्थित विभिन्न  कार्यालयों पर दोपहर तालाबंदी कर दी। किसानों ने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें