बिजनौर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ओलंपिया फिटनेस सेंटर एवं बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिस्टर यूपी का खिताब नोएडा के नरेश और मसल्स मैन का खिताब बुलंदशहर के विकास को दिया गया।
इंदिरा बाल भवन में मंगलवार को आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस के बबली, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन और नगरपालिका के चेयरमैन फरीद अहमद ने किया।
मिस्टर यूपी का खिताब नोएडा के नरेश तेवतिया और मिस्टर मसल्स मैन का खिताब बुलंदशहर के विकास कौशिक को दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में शून्य से 55 किग्रा में गाजियाबाद के राम सिंह, अनिल व फिरोज प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
55 से 60 किग्रा वर्ग में बिजनौर के प्रभात कुमार, गाजियाबाद के नितिन कुमार व बिजनौर के सरफराज प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 60 से 65 किलो में मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अहसान, गाजियाबाद के नौशाद, जेपीनगर के बबलू कुरैशी, 65 से 70 किलो में बुलंदशहर के विकास कौशिक, बिजनौर के समीर खान, गाजियाबाद के गुलशन, 70 से 75 किलो में गाजियाबाद के हिमांशु, बुलंदशहर के अंकित व मथुरा के इलियास, 75 से 80 किलो में गाजियाबाद के आसिफ अली, विकल, बागपत के सन्नी, 80 से 85 किलो वर्ग में जेपीनगर के नरेश तेवतिया, गाजियाबाद के मनिक गर्ग व मुजफ्फरनगर के दीपक को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुताजिर खान ने बताया कि निर्णायक मंडल में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चौधरी, मथुरा के औसाफ अहमद, इमरान खान, नितिन किशोर डॉ. इफ्तकार कुरैशी आदि मौजूद रहे।