वर्धमान कॉलेज में 50 यूनिट हुए रक्तदान
बिजनौर। नवचेतना सेवा संस्थान की ओर से वर्धमान कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना और जिला रक्त कोष की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया।
सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के सीएमएस ज्ञानचंद, प्राचार्य सीएम जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद ने कहा कि रक्तदान करने से कैंसर, हेपेटाईटिस बी और सी आदि बीमारियों से बचा जा सकता है। प्राचार्य ने कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन कराने का उद्देश्य है कि लोगों में जागरूकता लाना। कहा कि रक्तदान करने से कोई व्यक्ति बीमार नहीं होता, बल्कि उसमें नई उर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एश्वर्य चौधरी मौसम, डॉ. रेशू शर्मा, डॉ. राजीव विश्नोई, डॉ. शांतनु काकरान, डॉ. ओपी सिंह, हैप्पी खुराना, डॉ. केसर कमल, रजनीश, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. शशिप्रभा रघुवंशी, डॉ. एकेएस राणा आदि मौजूद रहे।