फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 56 में से आठ सीटों पर सिमटी भाजपा, सपा ने मारी बाजी, अध्यक्ष पद के लिए बन रहा ये गणित

Wed, 05 May 2021 02:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में भाजपा की आठ सीटें आई हैं। करीब नौ निर्दलीय के सहारे कम सीटों में भी बीजेपी जीत का गणित ढूंढने में लग गई है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही बिजनौर जिले में भाजपा की आठ सीटें आई हों, लेकिन करीब नौ निर्दलीय, जिसमें भाजपा के बागी भी शामिल हैं, उनके सहारे कम सीटों में भी बीजेपी जीत का गणित ढूंढने में लग गई है। जहां मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी जीत का प्रमाणपत्र लेने में व्यस्त थे, वहीं भाजपा के कुछ नेता रणनीति बनाने में व्यस्त थे। वहीं दूसरी ओर सपा ने भी अपने किले में सेंध न लगे, इसके इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


मतगणना समाप्त हो चुकी है और जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा भी हो चुकी है। कल शाम तक जहां सारी पार्टियां अपनी सीट गिन रहीं थीं, वहीं अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी पार्टी से चेहरे के नाम और रणनीति बनाने में लगी हैं। उधर, 56 सीटों में से मात्र आठ सीटें पाने वाली भाजपा अब पार्टी के बागी, निर्दलियों के सहारे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जे का सूत्र तलाश रही है। जिले में भाजपा की आठ सीटों के अलावा, सपा की 20, बसपा की पांच, रालोद की चार, भाकियू की दो, आजाद समाज पार्टी की आठ और नौ सीटों पर निर्दलीय व अन्य हैं। इन अन्य नौ सीटों के साथ भले ही भाजपा का कुल जोड़ 17 हो रहा हो, लेकिन पार्टी के अलावा कुछ कद्दावर नेताओं के चेहरे, दूसरी पार्टियों में पैठ रखने वाले नेताओं के सहारे यह आंकड़ा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भाजपा नेता बोल तो नहीं रहा, पर मंगलवार को कई गोपनीय बैठकों का दौर चला।

सपा ने मजबूत करना शुरू किया किला
इस समय 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी सपा बनकर उभरी है। वहीं उसके साथ गठबंधन की छह सीटें भी हैं, लेकिन सेंधमारी का डर जिला पंचायत चुनाव में हमेशा से बना रहा है। यह चुनाव पार्टी के साथ-साथ निजी संबंध और क्षेत्रीय राजनीति तक पहुंच जाता है। ऐसे में सेंधमारी न हो, सपा नेताओं ने मंगलवार को ही तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए रणनीति बन रही है। जल्द ही इस पर फैसला होगा। अभी तक नाम तय नहीं किया है। - राशिद हुसैन, सपा जिलाध्यक्ष बिजनौर

हम भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन से ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएंगे। गठबंधन से जुड़े दलों से इस पर वार्ता चल रही है, जल्द नाम घोषित हो सकता है - राहुल चौधरी, रालोद जिला अध्यक्ष
विज्ञापन


जिले में कुल सीटें - 56
भाजपा  -  8
सपा      - 20
बसपा   -  5
रालोद  -  4
भाकियू - 2
आजाद समाज पार्टी - 8
कांग्रेस - 0
अन्य - 9

ये भी पढ़ें

पंचायत चुनाव 2021: बसपा-भाजपा में रहा कांटे का मुकाबला, कांग्रेस ने किया अच्छा प्रदर्शन, जानें- कौन बन सकता है अध्यक्ष

यूपी: रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें