भाजपा सरकार की नीति है जनविरोधी: मुलचंद चौहान
धामपुर। सपा की कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताकर जमकर कोसा। बैठक में विधान सभा क्षेत्र और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गांव नौरंगाबाद के कैंप कार्यालय पर सपा के नामित जिला कार्यकारिणी में मनोनीत हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कमरुल इस्लाम को जिला उपाध्यक्ष, बहादुर अंसारी को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, नसीम राणा को धामपुर नगर अध्यक्ष, नवनीत राणा को जिला सचिव, मो. यूनुस को सदस्य, उबैदुर्रहमान को जिला सचिव, कैसर महताब को स्योहारा नगर अध्यक्ष, तसलीम को शेरकोट नगर अध्यक्ष, अंकित कुमार चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष, मो. परवेज को सदस्य जिला कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। सभी मनोनयन पत्र बांटे गए। इस मौके पर कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने कहा कि जब से प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। कारोबार भी पूरी तरह से चौपट हो गए हैं। बैठक में बीके कश्यप, लाल बहादुर सिंह, जुल्फिकार अंसारी, अजीम राणा, रमेश सैनी, योगेंद्र सिंह, सलाउद्दीन, कपिल चौहान, रामफूल गुर्जर, विनोद राजपूत, रिहान, सत्यम, राजू धोबी, नागेंद्र, मुकुल कुमार रहे।