संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम बाहुल्य नींदडू की तीनों ग्राम पंचायत नींदडू खास, बाजीदपुर-बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के हर बूथ से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार को वोट मिला है।
19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में नींदडू की पंचायत नींदडू खास में 4345 (कुल 7103), बाजीदपुर-बीरू में 1270 (कुल 1974) और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में 1150 (कुल 1799) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सभी 11 मतदेय स्थलों पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर को सर्वाधिक 5340 वोट मिले। निर्दलीय संजीव कुमार को सबसे कम आठ मत मिले। भाजपा के ओम कुमार को 730, सपा के मनोज कुमार को 553, निर्दलीय जोगेंद्र को 54 और बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह को 33 वोट मिले।
बूथ संख्या-206 से 68, बूथ संख्या-207 से 172, बूथ संख्या-208 से 24, बूथ संख्या-209 से 73, बूथ संख्या-212 से 71, बूथ संख्या-213 से 76, बूथ संख्या-214 से 99, बूथ संख्या-215 से 41, बूथ संख्या-216 से 40, बूथ संख्या-217 से 27 और बूथ संख्या 218 से 39 मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया।
नोटा को 47 मत मिले
नींदडू की तीनों ग्राम पंचायतों के 11 मतदेय स्थलों पर जहां चंद्रशेखर को सबसे अधिक 5340 मत पड़े, वहीं निर्दलीय संजीव कुमार को सबसे कम आठ वोट हासिल हुए। 47 मतदाता ऐसे भी रहे, जिन्होंने सभी उम्मीदवारों को नकारते हुए नोटा को मतदान किया।