फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। ठाकुरद्वारा मार्ग पर बाइक से मौसेरी बहन के साथ ससुराल जा रहे युवक की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसकी मौसेरी बहन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर भेजा गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। लोगों ने डंपर को पकड़ने के लिए सरकारी अस्पताल हंगामा किया।
मंगलवार अपराह्न तीन बजे मोहल्ला सोमवार का बाजार वाल्मीकि बस्ती निवासी जयचंद का चौबीस वर्षीय पुत्र सागर वाल्मीकि अपनी मौसेरी बहन काजल को साथ लेकर बाइक से पत्नी मीनाक्षी को लेने थाना ठाकुरद्वारा के गांव मुनीमपुर जा रहा था। रामगंगा नदी के पुल से पहले बेरखेड़ा टांडा के मोड़ पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल काजल को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, युवक के परिवार के लोगों ने डंपर को शीघ्र पकड़ने के लिए हंगामा किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह का कहना है कि मिट्टी व रेत के अवैध खनन में लगे डंपर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इन पर रोक लगनी चाहिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से डंपर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें