फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से नीचे नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल से नीचे नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। नूरपुर-स्योहारा मार्ग स्थित इकड़ा पुल से अनियंत्रित होकर बाइक नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में ताजपुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर मोहल्ला बंजारान निवासी नदीम पुत्र मो. हैसन मोहम्मद फहद पुत्र सिकंदर अफजाल पुत्र कलवा ये तीनों युवक सोमवार को बाइक द्वारा एक रिश्तेदारी में रेहड़ गए थे। शाम को ताजपुर आ रहे थे कि बुढ़नपुर के पास इकड़ा नदी के पुल पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकाला, जिसमें 25 वर्षीय नदीम की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्योहारा ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। नदीम के परिजन बिना कोई कार्रवाई करे शव को सुपुर्दे खाक किया। वहीं राहगीरों ने बताया कि इकड़ा पुल की रेलिंग टूटने के कारण वहां आए दिन हादसे होते रहते हैैं, जबकि इस पुल के समीप नए पुल का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें