फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से जुड़ा बिजनाैर का आसिफ

Tue, 02 Dec 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ के गांव मच्छमार से पकड़े गए आतंकी का घर। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर/रेहड़। रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा बिजनौर के मच्छमार गांव से पकड़े गए आसिफ उर्फ आरिश का आतंकी कनेक्शन जुड़ने के बाद ग्रामीण हैरत में है। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि आसिफ इंस्टाग्राम के जरिए ढाई महीना पहले पाकिस्तानी डॉन और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़ गया था। आसिफ ने पिस्टल की तस्करी भी की है।
विज्ञापन

आसिफ के पिता अल्ताफ ने बताया कि ढाई महीना तक आसिफ औरंगाबाद में सैलून की दुकान पर रहा। बीस दिन पहले घर आया था। बताया कि इंस्टाग्राम पर उसे कुछ लोग धमकी दे रहे थे। काशीपुर में 24 नवंबर को हुए एक रिश्तेदार की शादी में भी आसिफ शामिल हुआ।
रविवार को गांव के युवकों के साथ बाजपुर में मजदूरी करने चला गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसके घर पहुंची। पुलिस ने उसके पिता को अपने संग लिया और बाजपुर से आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों ने बताया कि आसिफ गांजे के नशे का भी आदि है। पिता अल्ताफ ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया कि आसिफ ने एक पिस्टल किसी को बेचा है।

रेहड़ के गांव मच्छमार से पकड़े गए आतंकी का घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें