फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: लिंटर खोलते समय दर्दनाक हादसा, लोहे का गार्डर सिर पर गिरा, मजदूर की मौके पर मौत

Fri, 24 Apr 2026 11:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के किरतपुर में निर्माणाधीन कमरे का लिंटर खोलते समय लोहे का गार्डर मजदूर के सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
निमार्णाधीन मकान गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन कमरे का लिंटर खोलते समय एक मजदूर के सिर पर लोहे का भारी गार्डर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


लिंटर खोलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार नगीना रोड स्थित ग्राम चिड़ियापुर के सामने एक निर्माणाधीन कमरे का लिंटर खोला जा रहा था। इसी दौरान वहां काम कर रहे राजेश (45) पुत्र मेहर सिंह निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर के सिर पर अचानक लोहे का भारी गार्डर गिर गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: बोगस फर्मों से 8.62 करोड़ की कर चोरी, चार गिरफ्तार, एमबीए पास गैंग का सरगना-मेरठ का सीए भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद ठेकेदार, मकान मालिक और मृतक के परिजनों के बीच स्थानीय लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। बुधवार दोपहर गंगा बैराज पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह निर्माण कार्य बिना सुरक्षा मानकों के कराए जा रहे हैं। मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें