ओमिक्रॉन की जांच को हो सकती है जीनोम सीक्वेंसिंग
हालांकि महिला में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। महिला को उसके घर में ही क्वारंटीन किया गया है। उसके परिवार के सदस्यों के अलावा संपर्क में आए बाकी लोगों की भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। साथ ही ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए महिला की सैंपलिंग फिर से की जा सकती है।
डॉ. बीएस रावत ने बताया कि ओमिक्रॉन का पता जीनोम सिक्वेंस से चलता है। महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। एसीएमओ डॉ.एसके निगम ने बताया कि महिला को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम चौकस है। उसके परिजनों की भी सैंपलिंग की जाएगी।
मास्क और शारीरिक दूरी भूले लोग
कोरोना की दस्तक शुरू हो गई है और बाजार में मास्क का प्रयोग दस प्रतिशत से भी कम लोग कर रहे हैं। बच्चों को भी मास्क नहीं लगाए जा रहे हैं। जिला व निजी अस्पतालों में भी मरीज बिना मास्क के ही आते हैं। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है।