फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार: नहाते वक्त डूबे 2 युवक, गोताखोरों ने बचा ली एक जिंदगी, पर दूसरे का नहीं लगा सुराग

Mon, 26 Jun 2023 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार के बाद नहाते वक्त दो युवक डूब गए। वहीं, आनन-फानन गोताखोरों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन, दूसरे का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
गंगा बैराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दो युवक बिजनौर बैराज पर गंगा में डूब गए। हालांकि एक को बचा लिया गया लेकिन, दूसरे का कहीं पता नहीं लग पाया है। जिसे गंगा में तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन


हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव खासपुरा निवासी जगजीत कौर की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार के लिए शव को बिजनौर गंगा बैराज लाया गया। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करते हुए 21 वर्षीय रेणू उर्फ जितेंद्र पुत्र दर्शन सिंह व बबलू गंगा में डूबने लगे। तभी पास में ही खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। 

यह भी पढ़ें: जज्बा: मिलिए कलयुग के श्रवण कुमार से, कांवड़ में दादा-दादी को बिठाकर UK से UP पहुंचे राहुल, देखने पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और किसी तरह बबलू को बाहर निकाल लिया, लेकिन रेणू डूब गया। गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। 

यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

सूचना पर शहर कोतवाल जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रात होने के चलते बचाव कार्य रोक दिया गया है। परिजन व पुलिस गंगा तट पर मौजूद रही। शहर कोतवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पीएसी के गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें