सोमवार सुबह अंतिम पिलर पर जुड़ा करीब 15 मीटर सड़क का हिस्सा गंगा में समा गया। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद हो गया। मेरठ से अमरोहा, चांदपुर, मुरादाबाद, धामपुर और बिजनौर से दिल्ली मेरठ जाने के लिए अब लगभग 60 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर बिजनौर बैराज से होकर जाना पड़ेगा।
एसडीएम चांदपुर रितु रानी ने मौके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। जिसके कारण अप्रोच रोड खिसक गई है। आवागमन बंद कराया जा रहा है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि कोई भी पुल पर जाने की कोशिश ना करें।