वहीं, शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और किसी तरह बबलू को बाहर निकाल लिया, लेकिन रेणू डूब गया। गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस
सूचना पर शहर कोतवाल जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रात होने के चलते बचाव कार्य रोक दिया गया है। परिजन व पुलिस गंगा तट पर मौजूद रही। शहर कोतवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पीएसी के गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जाएगी।